और यक़ीनन तू भी हर बार की तरह इस बार भी मना करते करते गेट पर आ ही जाओगी।

9:32 PM Sunil Chaudhary 0 Comments

आज तेरे घर के बाहर से गुजरते वक्त तेरे घर का फ़ोटो खिंच लिया मैंने। अभी मोबाइल का वॉलपेपर भी वोही लगा हुआ हैं। वैसे तो तेरे घर पर ताला लगा हुआ हैं, लेकिन फिर भी अगर थोड़ी देर मैं इसे युही देखता रहूँ तो वही बाहर बैठे हुए तू नजर आ जाती हैं।
अपने उलझे हुए बालों में एक कुर्सी पर बैठ कर कानो में ईयरफ़ोन लगाये, मोबाइल में कुछ टाइप करते हुए तू।
और अब देखने पर लग रहा हैं जैसे तू मुझसे ही बात कर रही हैं। अभी थोड़ी देर में तेरे घर के बाहर से निकलने वाला हूँ मैं। और तेरे चेहरे पर अजीब से एक्सप्रेशन आ गये हैं। ( शायद ऐसे एक्सप्रेशन को प्यार समझ सकता हूँ मैं।)
तू मना कर रही हैं गेट पर आने के लिए। मैं तुझसे जिद कर रहा हूँ। तू अब भी मोबाइल में ही देख रही हैं। और मैं तेरे घर के काफी पास पहुच गया हूँ। अब तू धीरे धीरे गेट पर आ रही हैं। और मैं बाहर से काली शर्ट नीली जीन्स मे हाथो में मोबाइल लिए तुझे देखते हुए चले जा रहा हूँ। और मोबाइल में अब भी हम दोनों अब भी चैट कर रहे हैं।

"फिर से वोही एक शर्ट"
"सोचा नही था तेरी गली से होके जाऊंगा।"
"दाड़ी तो बनवा लिया कर सुगले"
"इतना गौर करके देखती हैं तू मुझे..??"
"हट.. वैसे बड़ा बकवास लग रा था तू"
"तू अच्छी लग रही थी पर"
"मैं तो हूँ ही अच्छी।"
"फिर से देखना हैं मुझे।"
"नही..अब नही आउंगी मैं गेट पर"
धीरे धीरे अब तेरे घर के बाहर सब गायब हो गया हैं। शायद मोबाइल का वॉलपेपर 30 सेकंड में बंद हो गया हैं। या हो सकता हैं कोई आ गया अंदर से और तू तेरे आँगन के पेड़ की आड़ में छुप गई हैं।
अब मैं तेरे घर से होते हुए काफी आगे निकल गया हूँ। लेकिन मुझे तो कोई काम हैं ही नही, अभी आगे वाले सर्किल से फिर से यू टर्न लेके आता हूँ। और यक़ीनन तू भी हर बार की तरह इस बार भी मना करते करते गेट पर आ ही जाओगी।

0 comments: