तेरी यादों की सरहद

9:37 PM Sunil Chaudhary 0 Comments




"बस प्यार पर ही लिखते हो आप, ऐसा क्यूँ?"
"बस येही अच्छा लगता हैं।"
"सबसे ज्यादा दर्द भी इसी में हैं।"
"हाँ, हाँ, लेकिन मुझे नही होता।"
"जरुर होता होगा आपका लिखा बहुत पढ़ा हैं मैंने।"
"झूट भी लिखता हूँ मैं।"
"लगता तो नही।"
"जो नही लगता वो ही तो आसान लगता हैं।"
"मतलब..??"
"बस ऐसे ही लिख दिया।"
"बस ऐसे भी बहुत अच्छा लिखते हो आप।"
"झूट और अच्छा आसान होता हैं।"
"आप सच में सब झूट लिखते हो..??"
"पता नही, वैसे इतने लोगो को पसंद हैं मेरा झूट, किसी का तो सच होगा।"
"लेकिन आपका तो झूट हैं..??"
"पता नही, कितना झूट हैं कितना सच।"
"लिखा जो झूट हैं या मुझे कहा जो झूट हैं??"
"छोड़िये भी.. जाने दीजिये।"
"हम्म, बहुत ही कोम्प्लिकैटेड हो गया सबकुछ।"
"मुझे तो लगा, बहुत आसान हो गया।"
"अच्छा लगा आपसे बात करके  "
"मुझे भी।  (खुद से बात करके)"
.
.

0 comments: