#‎खो_गई_थी_तुम‬!

6:36 PM Sunil Chaudhary 0 Comments

आज office में खाली बैठे बैठे पेन से खेलते समय याद आ गए वो दिन ...
जब मैं पढ़ता था विवेक विहार में हनुमान मंदिर के पीछे वाले नगर निगम स्कूल में और तुम पढ़ती थीं वहीं के जैन मंदिर के सामने वाली रोड के Model School में ।
तुम हमेशा खरीदती थीं पतले प्वाइंट वाला Cello Gripper और मेरा सच्चा साथी था Reynolds 045 .
तुम हमेशा कहती थीं कि पतले प्वाइंट वाले पेन से राइटिंग बहुत सुन्दर बनती है ,, देखो आज मुझे गुड मिला ,, हर सब्जेक्ट में गुड मिलता है मुझे तो ।
तुम हमेशा ये नीले कैप वाला अजीब सा पेन ही क्यों खरीदते हो ,, ये पेन तो बुड्ढों वाला है ,, बुजुर्ग हो क्या ?
और देखो तो इसका तो प्वाइंट भी तुम्हारे दिमाग की तरह मोटा है ,, तुम कभी अपनी कोई कापी नहीं दिखाते ,, शरमाते हो शायद ,, कभी गुड तो मिला नहीं होगा ?
हाहाहाहा ,, दिल्ली नगर निगम वाले 
और मैं ,, मैं मुस्कराते हुए तुम्हारी बकबक सुनता रहता था ,, बस कुछ बोल नहीं पाता ,, या यूं समझ लो कि बोलना नहीं चाहता था ।
Reynolds 045 मुझे हमेशा से पसंद था ,, आज भी मैं इसे ही दुनिया का सबसे अच्छा पेन मानता हूँ ,, और शायद हमेशा मानता भी रहूँगा ,,
मेरे बचपन वाले संसार के टुकड़ों को समेटे ,, उन्हें शब्दों में पिरोने का प्रयास करता है ये ,,
यही वो पेन है जिसमें मुझे अक्सर नजर आ जाता है जेबों में भरे कंचों के वजन से सरकती हाफ पैंट को बार बार ऊपर घसीटता वो वरुण ,, जो तुम्हारे लिए बस दिल्ली नगर निगम वाले सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला एक बेवकूफ ही बनकर रह गया ,,
मैं और ये पेन ,, काफी हद तक एक जैसे ही हैं ,,
ना तो ये जमाने के साथ खुद को बदल पाया और ना ही मैं ,,
ये तब भी पन्ने में चुभने के बजाय उसे सहलाते हुए चलता था और अब भी ,, मैं तब भी आवारा था और अब भी ।
हाँ मानता हूँ कि ये बुजुर्गों की पसंद का पेन है ,, लेकिन साथ ही ये भी मानता हूँ कि बुजुर्गों की पसंद की हुई हर चीज सर्वोत्तम होती है ,,
Cello Gripper ,,, आया और समय के साथ बदलता चला गया ,, और अंत में अपना अस्तित्व तक खो बैठा ,,
डरता हूँ तुम्हारे लिए ,, क्योंकि उसी की तरह तुम भी खुद को समय के साथ बदलती रहीं ,,
जैसे वो पन्ने पर चुभता रहा ,, वैसे ही तुम हमेशा चुभती रहीं मेरे हृदय में ,,
काश तुमने कभी जिद कर के देखी होती मेरी राइटिंग ,, कभी चेक किया होता कि मुझे कभी गुड मिला या नहीं ,, तो शायद तुम्हें खुद पर शर्मिंदगी मसहसूस होती ,,
और नफरत हो जाती अपने उस Cello Gripper से ।
मेरा Reynolds 045 आज भी मेरे साथ है ,, एक सच्चे दोस्त की तरह 
आज ,,
तुम्हारा वो cello gripper जमाने की भीड़ में खो गया जैसे ,, ठीक वैसे ही ,, बरसों पहले ,,



0 comments: