‪#‎तुम_बस_लौट_आओ‬ ,,, ‪#‎लौट_आओ‬

8:45 AM Sunil Chaudhary 0 Comments

तुम्हें अकेले रहना है ना ? एकांत चाहिए ? मुझसे ले लो ना , मैं ऊब चुका हूं अब इस एकांत से , इस अकेलेपन से , आओ ना बांट लो इसे ,, तुम बस मेरे आधे एकांत को मुझसे लेकर रख लो अपने उस डार्क टैन लेदर पर्स में और बदले में मैं ,,, मैं ले लूंगा तुम्हारा हर दुख ,,, सच कह रहा हूं एकदम ,, मान जाओ ना !
♡
जानता हूं तुम मुझे अपने दुखों में शरीक़ नहीं करना चाहती ,, कई बार कहा है ना तुमने ,,
"वरुण! ये दुख हमारे हैं , हम ही सहेंगे इनको !"
♡
तुम डरती हो शायद कि कैसे समेटूंगा मैं इतने दुखों को एक छोटी सी वाॅलेट में ? है ना ?
♡
घबराओ मत ,, कुछ वाॅलेट मे रखूंगा ,, और कुछ जेबों में ,, अगर फिर भी ना ले सका तो वो VIP सूटकेस याद है ना ,, हां वही ,, जिसमें अपना‪#‎सुनहरा_बचपन‬ संजोकर रखा है मैने ,, उससे ‪#‎बचपन‬ निकाल फेकूंगा ,, गम भर लूंगा खुशी खुशी ,, ये मेरा वादा है ।



♡
मैं दे दूंगा तुमको वो सबकुछ जो तुम्हे पसंद है ,,
"वो बरसात जो मोतियों सी बरसती है"
"वो पहाड़ जो हरी साड़ियों से ढके हैं"
"वो झील जो शान्त है और सूरज को खुद मे समेट रही है"
"वो रंग बिरंगे फूल , जिनपर तितलियां मंडरा रही हैं"
"वो इन्द्रधनुष , जिसे तुम्हारे जीवन मे रंग भरने हैं"
"वो तारे जो सिर्फ गावों मे ही टिमटिमाते हैं"
"वो जुगनू जो तुम्हारी राहों से कहीं चले गए"
"वो प्रेमगीत , जो तुम हमेशा से सुनना चाहती हो"
"वो कंधा , जिसका तुम्हे सहारा चाहिए"
♡
सबकुछ ,, सबकुछ दूंगा तुम्हें ,, मांगकर ,, छीनकर ,, चुराकर ,, खरीदकर ,, किसी भी कीमत पर ,, चाहे मुझे खुद को ही बेचना क्यूं ना पड़े !
♡

0 comments: