वो तुम्हारी झूठी आँखे.....
कोई आँखों से भी झूठ कैसे कह सकता है ये मैंने तुमसे सीखा
है,
वो तुम्हारी झूठी आँखे नफरत है मुझे उनसे, बेहद नफरत !
वो आँखें जिन पर मरता था मैं सबसे ज्यादा....
नहीं किसी की आँखें झूठी नहीं हो सकती?
पर तुम्हारी आँखें झूठी थी, बहुत झूठी,
बिलकुल तुम्हारी ही तरह...!!
वो तुम्हारी झूठी आँखे
हाँ वही आँखें जिनके लिए में कहता था
कि मुझे बहुत पसंद हैं तुम्हारी आँखें.....
जिन्हें देखू तो उनमें ही डूब जाने का मन करता है....
वो तुम्हारी झूठी आँखे
हाँ सच में उनमें डूब जाने का ही मन करता है...
अब उनमें डूब कर मर जाने का मन करता है...
नफरत है मुझे उनसे, बेहद नफरत
वो तुम्हारी झूठी आँखे.......
वो तुम्हारी झूठी आँखे.......


0 comments: