"झूट और आँसू"

8:46 AM Sunil Chaudhary 0 Comments

लड़की के "good bye" बोलने के बाद लड़के ने लगातार लगातार 10-12 मेसेज किये। जिनमे "yar.." और "" की भरमार थी। फिर लड़का शायद किसी को रिप्लाई करने लग गया। तभी लड़की का मेसेज आया कोई 5 मिनट बाद..
"सीरियसली यार बिलकुल भी बुरा नही लगा, यकीन मान अभी इस पल में तेरे लिए सारी फीलिंग्स ख़त्म हो चुकी हैं, सारा प्यार ख़त्म हो गया हैं।"
(जैसे शुद्ध देसी रोमांस के क्लाइमेक्स में तारा (वाणी कपूर) की फीलिंग एकदम से खत्म हो जाती हैं न ठीक वैसे ही।)
लेकिन उसने अभी अभी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स देखी थी। और उसे याद था आखिर में दत्तो( कंगना) का शादी में फेरो से उठ कर चले जाने के बाद रोना। वो बेतहाशा रोना..



पता नही सच क्या था लेकिन दत्तो का रोना उसके जेहन में अभी ताजा था। शायद इसलिए उसने लड़की की बात पर बिलकुल भी यकीन नही किया।
पता नही लड़के ने कैसे क्या किया लेकिन उसने लड़की को जाने नही दिया। अभी अभी लड़के का what's app का स्टेटस देखा मैंने..
"और इस तरह तारा का झूट, दत्तो के आँसू से हार गया "

0 comments: