तुम क्यूँ यही पे रहती हो..??
हमेशा नही,
लेकिन कभी कभी,
वो हर चीज़,
जो जुड़ी हुई हैं तुमसे,
वो चुभती हैं मुझे।
कभी कभी,
ये जो चाँद हैं न,
जो हुबहू तुम्हारे जैसा लगता हैं,
फूटी आँख भी नही सुहाता मुझे।
दिल करता हैं
किसी रोज पत्थर से तोड़ दूँ,
इस बिना लाइट के बल्ब को।
एक बात बताओ,
तुम्हारे जाने के बाद भी,
तुम क्यूँ यही पे रहती हो..??

बहुत खुबसूरत ........
ReplyDelete