आम की छांव
मैं आम की छांव मे फट्टी (3-4 बोरियों को एक मे जोड़कर घास अथवा भूसा भरकर लाने वाला जुगाड़ू आइटम) बिछाकर लेटा था , तकिया के रूप मे पेड़ की ऊपर निकली हुई जड़ ही काम आई थी , पास ही लवण भास्कर चूर्ण वाला डब्बा रखा था जिसमे मैं घर से स्पेशल वाला नमक भर लाया था , साथ 4-5 कच्ची अमियां भी तोड़कर फट्टी पर ही रख ली थीं ।
पास मे राज काॅमिक्स विशेषांक "कोहराम" अधपढ़ी पड़ी थी ,
जिसके पन्ने हवा से फड़फड़ाकर पलटते जा रहे थे ,, लेकिन मैं बेसुध सा दक्षिण की ओर से उठ रहे काले बादलों को निहार रहा था और याद कर रहा था अपने बीते हुए वो दिन जब मैने सुध संभाली थी ,,
ना जाने क्यों आज मन में चिकोटियां काट रही थी वो बचपन की हल्के जमे जमे से सफेद घी मे चुपड़ी बासी रोटी की याद ,,
आज मन कर रहा है फिर से खेतों से खरबूजे चोरी करने का ,,
मन हो रहा था पुलिया पर चढ़कर "छपाक" से नहरिया मे कूद जाने का ,,
मेरा मन कह रहा है कि काश कुछ ऐसा हो जाए कि आज ही चौमास आ जाए ,, और सभी पेड़ धुल जाएं ,, जैसे धुल रहा है मेरी यादों का ये पटल और हो जाए सबकुछ नया नया सा ,,
भर जाए हर सूखा ताल और तलैया ,, निकल आए वो एकदम पीले वाले मेंढक जिनका मुंह आगे से चपटा ना होकर थोड़ा नुकीला सा होता है ,, गाने लगे वो सावन के सुमधुर गीत अपनी चिर परिचित सी आवाज में।
आज मैं चाहता था कि काश कुछ ऐसा हो जाए कि इतना पानी बरसे कि मैं देख सकूं कच्ची जमीन पर रेंगते लाल लाल केंचुए ,,
देख सकूं पानी में आसमान से आती बूंदों के गिरने पर बनने वाली कटोरियां।
मैं सुनना चाहता था दादी का हाथ वाली चकिया चलाते समय गाया जाने वाला गीत ,,
मैं अच्छी तरह जानता था कि ये सब संभव नहीं क्योंकि अभी चौमास आने मे समय है ,, लेकिन ये सब जानते हुए भी ऐसी ही बहुत सी बातें मन में आती जा रही थी और मैं ,,
मैं सारी यादों को ,, याद रखने के लिए ,, फोन मे टाइप करता जा रहा था ,,
ऐसा नहीं है कि इन यादों मे कुछ अलग है ,, आम सी हैं सबके लिए ,, लेकिन मेरे लिए ,, खास या शायद खास से भी खास हैं ये यादें ,, क्योंकि मैं ,,
मैं वो पगला हूं ,, तपती धरती पर पहली बारिश होने से निकलने वाली शुद्ध महक और भभक को महसूस करने को उतावला रहता है ,,
मैं वो पगला हूं जो घंटो अमराई मे बैठा बैठा कोयल के सुर से सुर मिलाता रहता है ,,
मैं वो पगला हूं जो बादलों की गर्जना के साथ चौपाल पर बैठकर अपनी बांसुरी की जुगलबंदी करने का प्रयास करता है ,,
मैं वो पगला हूं जो अगर घुटना छिल जाए तो उसपर बीड़ी के बंडल वाला कागज चिपका लेता है ,,
मैं एक ऐसा पागल हूं जो सांप मारने वालों पर भड़क जाता हूं ,,
और शायद मैं वो इकलौता अजीब प्राणीं हूं जिसे #नीम_के_बौर की खुशबू भी अच्छी लगती है ,, इतनी अच्छी जैसे कि कोई इत्र हो ।
मुझे मिट्टी के तेल ,, सुलगते हुए कंडे ,, पेट्रोल ,, डीजल ,, कुल्हड़ ,, सभी की ,, हां सभी की महक पसंद है !
ऐसा तो शायद कभी ना हो कि मुझसे ये सारी चीजें खो जाएं ,, हां लेकिन कभी कभी भूल जाता हूं ,, फिर याद आती हैं और फिर जाग उठता हूं ,,
आज भी ये सब करता रहता हूं और खुल के #सुनहरे_बचपन को जीता हूं !
बस आज अकेला पड़ा था बगिया में क्योंकि गांव मे मेरा जिगरी अनुज ( बड़ी भाभी का बेटा ) अपनी मौसी के यहां गया था ,,
हम दोनो ही टक्कर के पगलेट हैं ,, दो के दोनो दर फुक्कहा और मुरहा ,,
एकदम ठेठ बेरोजगार यूपी वाले ,,
इन्ही सब बातों को सोचते सोचते ना जाने मैं कितनी देर वहीं पड़ा रहता ,, अगर वो फोन ना आया होता ,,
"कहां हो बे चच्चे ,, नहरिया के पास हैं ,, आओ 5 मिनट में ,, खरबूजा ठूंसते हैं और नहरिया में फांदते हैं ।"
"का बे साले #औलाद ,, लौट आए हो ,, रुको वही आते हैं।"
बस फिर फट्टी एवं और बाकी का सारा सामान उठाकर ट्यूबवेल वाली कोठरी मे रख ताला लगा दिया और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर नहर की ओर निकल पड़ा मैं ,, दक्खिन से औठ रहे बादल ने पूरे आसमान को ठक लिया था ,, तेज बरसात होने वाली थी ,,
देखिए ,, किस्मत का कितना धनी हूं मैं ,, बरसात ,, भी आ ही गई ,, और ना जाने क्यों बरबस ही मेरा हाथ जेब मे पड़े मोबाइल की ओर बढ़ गया ,,
फोनबुक से एक नम्बर डायल किया ,, रिसीव होते ही बोला ,,
"हैलो दादी ,, सबेरे की रोटी धरी हैं का ?? अच्छा गैया को ना खबैओ ,, हम खइबो !"
दादी समझ गई थीं ,, और उधर से दादी ने हंसकर ठीक है बोलकर जवाब दिया ,,
मैने भी हंसते हुए काॅल डिस्कनेक्ट कर फोन रख लिया ,,
चेहरे पर मुस्कुराहट लिए ही मैं नहर तक पहुंच गया ,, जहां पर अनुज पहले से ही बैग लिए खड़ा था ,,
"का बे घर नहीं गए मौसी के यहां से आकर ,, बैग ऊग लिए हो ?"
"अरे चच्चे ,, घर साला कहां भागा जा रहा है ,, थोड़ी देर मे चले चलेंगे !"
"कमीने हो साले!"
"आखिर औलाद किसकी हैं?"
और फिर एकसाथ ,, अट्टहास ,,
"हाहाहाहाहाहाहा हाहा ,,,,,,,,,,"
दोस्तों ,, जब भी चिंताओं से घिरकर ,, और बड़े होने का दिखावा कर के ऊब जाता हूं तब अक्सर गांव चला जाता हूं ,, और जी आता हूं फिर से अपने ,,
#बचपन को ।

"हाहाहाहाहाहाहा

0 comments: