बहुत दिन से याद ही नही आई तेरी
बहुत दिन से याद ही नही आई तेरी। पता नही क्यूँ लेकिन जब तेरी याद नही आती न तो और भी मुश्किल हो जाता हैं दिन निकलना। सब खाली खाली हो जाता हैं। वैसे भी तुझे सोचते रहने के सिवा और कोई काम जरुरी नही लगता। और कुछ कमाया भी तो नही अभी तक ज़िन्दगी में सिवा यादों के। अब वो भी याद नही, तो चिड़ तो होनी लाजमी हैं।
बस इतना कर दे, वक्त बेवक्त याद आती रहा कर। वरना जो मेरे भीतर एक आशिक रहता हैं, वो पागल हो जायेगा। और याद तो आ ही जाया कर, उसे यकीन रहे की उसकी मोहब्बत सच्ची हैं। (बहुत खतरनाक होता हैं अपनी मोहब्बत के सच होने का भ्रम टूट जाना।)
बाकी सच और भ्रम जो भी हो.. मरते दम तक पता नही चलते।


0 comments: