एकतरफा प्यार भी, भला कोई प्यार हैं।

8:43 AM Sunil Chaudhary 1 Comments



एकतरफा प्यार भी,
भला कोई प्यार हैं।
बस तुम करते हो प्यार।
और गँवाते रहते हो,
उस कीमती एहसास को।
जिसे कोई सहेजता नही,
जो बिखर जाता हैं,
और टूट फुट कर
घायल हो जाता हैं।
फिर तुम लगाते हो मरहम,
उसके सारे घावो पर।
कभी अल्फाजो का तो
कभी दर्द भरे नगमो का।
वो घाव कभी भरते नही,
बस रिसते रहते हैं उम्रभर,
आँखों से।
और चुभते हैं,
मासूम दिल के कोनो में।
प्यार करना बुरा नही हैं।
लेकिन उसे सहेजना भी,
उतना ही जरुरी हैं।
क्यों की बिना सहेजे,
कोई भी चीज़ टूट जाती हैं।
मेरे लिए तो एकतरफा प्यार,
क़त्ल करना हैं प्यार का।
और इस तरह बेवजह,
भला कातिल क्यूँ बनना..??

1 comment: