शराब और लड़कियाँ‬

7:42 PM Sunil Chaudhary 0 Comments


हिंदी फ़िल्में: शराब और लड़कियां 
इसे लिखने से पहले ही बता दूँ कि किसी भी किस्म के शराब को लेकर मेरे मन में कोई नैतिक मूल्यबोध नहीं है और ना ही मैं शराब को ख़राब मानने वाली आर्यसमाजी मानसिकता से ग्रस्त हूँ. बाकी मेरे धार्मिक-सामाजिक विचारों से अब लोग थोड़े परिचित तो है हीं.
तो बात हो रही है आज के दौर के फिल्मों में लड़कियों की दारुबाज़ी की. मुझे समझ नहीं आता कि बस शराब पीने भर से वुमेन एम्पावरमेंट कैसे हो जाता है? खूब शराब पी किसी डिस्को में थिरक तीन हिस्से रात बीते घर लौटने या न लौटने को ही आजकल हमारी फिल्मों में पूरी आज़ादी दिखा दी जाती है. बीते पांच साल की फिल्मों को देखिए. देखे हुए को याद कीजिए. 'जा जी ले अपनी ज़िन्दगी' वाले सिचुएशन में हमारी नायिकाओं की शादी होने की होती है और वे एक दोस्त या मसीहानुमा लड़के के साथ जिस फन की तलाश में निकलती हैं उसमें और कुछ दिखे न दिखे खूब सारा शराब जरुर दिखता है. हाल की फिल्म में तनूजा त्रिवेदी नामक किरदार के लगभग हर सीन में हाथ में शराब है. झज्जर में आधी रात को हाथ में ग्लास ले सुनसान रास्तों पर भटकती तनु क्या हकीकत है? या वैसा होने से वहां की तमाम औरतें हर तरह के शिकंजों से मुक्त हो जाएँगी?
मुझे इससे ऐतराज नहीं. लोग शौक,आदत या मज़े के लिए पीते हैं, पिएं. खूब पिएं और फिल्मों में दिखाएँ भी पर यही आज़ादी है या इससे आज़ादी हासिल होती है यह भ्रम न फैलाएं. इससे बहुत सारी लड़कियां अलग तरह की कंडिशनिंग की शिकार हो रही हैं. कैसे? फिर कभी उस पर भी. 




शराब पीने को जो लड़कियों की पहली और छोटी लड़ाई पर जीत मानते हैं उनके लिए-
मेरा मानना है कि शौक में, मनबहलाव के लिए, पसंद आने के कारण, स्वाद अच्छा लगता है इसलिए पिएँ तो सही है। पर यह कोई लड़ाई नहीं है, किसी बड़ी लड़ाई की तरफ जाने वाली। इसे जो छोटी लड़ाई मान जीतने के लिए लड़ता है वह ऐसी छोटी-छोटी लड़ाईयों में ही बड़ी जीत हासिल करने में जुट जाते हैं फिर कोई लड़ाई बचती नहीं उनके लिए। 



शराब पीना मायने नहीं रखता उसी को प्रतीक बना देना मायने रखता। किसी के साथ हमबिस्तर होना मायने नहीं रखता बस उसी को अपनी आज़ादी समझ लेना रखता है। बराबरी की जगह इन उथले प्रतीकों में, पितृसत्ता के नए टूल्स में गुमराह होना ही ऐसी चीज़ है जिससे मैं चिंतित होता हूँ। स्त्री-देह के विज्ञापन बाजार ने समझा दिया छोटे कपड़ों में आज़ादी है और एक पूरी पीढ़ी समझ गयी। यह कम लोगों ने समझा कि अपनी रूचि, पसंद और जरुरत के मुताबिक कपड़े पहनना आज़ादी है। 
आज ही पूनम(Poonam) ने लिखा है कि शादी की पहली रात खुद पहल करने पर लड़की को बदचलन करार दे डिवोर्स हो रहा है। इसी दिल्ली नामक राजधानी रूपी महानगर में और हम किन हवाई बातों को, उथली चीजों को अज़ादी का पैमाना बना देते हैं। 
शराब वैसा ही पेय है जैसे कोई और, मसलन चाय, कॉफी, शरबत, शिकंजी। बस उसको पीने से थोडा खुमार और मदहोशी छाती है। इसे आज़ादी न मानों यारों।

‪#‎शराबऔरलड़कियाँ‬

0 comments: