दिन का क्या है, आता है फिर ढल जाता है!!

11:05 AM Sunil Chaudhary 0 Comments

चुपके से तकिये के नीचे रख जातीं थीं
इक सच्ची आमीन दुआओं के बदले जो
किस फ़साद में क़त्ल हुईं वो प्यारी परियाँ
कोयल गाना भूल गयी क्यों
राग सुबह उम्मीदों वाले
पेपर वाले रामदीन से
गप्प लड़ाए अरसा बीता
किस को क्या मतलब है किस से
हर कोई अपने में गुम है
घँटे भर से ढूँढ़ रही मैं
जाने कहाँ पे पड़ी हुयी है
मिर्ज़ा के 'नुक्कड़' की सीडी
नानी ले गयी लोरी भी संग
इक गोली में नींद बंद है
शहज़ादा भी राह भूल कर
चला गया है क़िले जीतने
ख़्वाब नगर में लगा है कर्फ़्यू
सन्नाटों का हद-आलम है
दिन का क्या है, आता है
फिर ढल जाता है
सूरज चाचा की आमद से क्या दिन भी उग आता है ?
[ ऐंवई यार ! टू मिनट्स नूडल्स है मॉर्निंग मैडनेस के चक्कर में. ]


0 comments: